उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता क्षेत्र में गोवंश संरक्षण की निगरानी व्यवस्था फेल देख रही है। सड़कों पर लगातार जानवरों के विचरण से न केवल दुर्घटनाएं हो रही हैं बल्कि गौशालाओं में अव्यवस्थाओं से भी गौवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

स्थिति का विश्लेषण पहले जिला गौवंश निगरानी व्यवस्था में अव्वल रहा है लेकिन अब फिर से वही उदासीनता का आलम शुरू हो गया है। शासन द्वारा करोड़ो की धनराशि खर्च के बाद भी गौशालाओं में व्यवस्थाएं चौपट हैं और प्रधान प्रशासक से लेकर पंचायत सचिव मनमानी पर उतारू हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते फिर से सड़कों पर अन्ना गोवंश के झुंड दिखाई देने लगे हैं। अन्ना समस्या अब फिर किसानों के लिए भी सिरदर्द बन गई है। इन दिनों मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों और गांव...