उरई, नवम्बर 29 -- Orai News: जालौन। कन्हैया धाम के सामने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। आग लगने से खंभे पर लगे बिजली के तारों से तेज लपटें और धुआं उठने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली। खंभे पर लगे बिजली के तारों के साथ आग आसपास की झाड़ियों तक पहुंच गई। सड़क किनारे आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तत्काल क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। विभाग ने खंभे और क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत का कार्य शुरू क...