Orai News: कन्या भोज के नाम पर दुकानदार से एक लाख की अंगूठी उड़ाई, टप्पेबाज फरार
उरई, सितम्बर 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के गांधी बाजार में कन्या भोज के नाम पर एक टप्पेबाज दुकानदार को झांसे में लेकर करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पहले बिस्कुट बांटने और तरक्की का झांसा देकर दुकानदार का विश्वास जीता, फिर गुल्लक से अंगूठी निकाल ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मोहल्ला बालमभट्ट निवासी रामलखन वर्मा गांधी बाजार में कनफेक्शनरी की दुकान करते हैं। बुधवार को एक अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचा और कन्या भोज के लिए बिस्कुट बांटने की बात कही। उसने 500-500 के चार नोट निकाले और दुकानदार के पैर छुए, जिससे दुकानदार को विश्वास हो गया। इसके बाद युवक की नजर उनकी सोने की अंगूठी पर पड़ी। उसने कहा कि अंगूठी पहने रहने से लाभ नहीं होगा, इसे 500 के नोट में लपेटकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.