Orai News: कदौरा-बेरी रोड पर 4 किमी लंबा जाम, 5 घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन
उरई, जुलाई 8 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता कदौरा-बेरी रोड पर बुधवार को सुबह से ही भीषण जाम लग गया। सड़क किनारे डंप किए गए मोरम और ओवरलोड डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह जाम दोपहर तक चला, जिससे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन चार से पांच घंटे तक फंसे रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे से मोरम के डंप हटवाए जाएं और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: राख लदा ट्रक पलटा, घंटो जाम में फंसे रहे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.