उरई, अगस्त 30 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बुंदेलखंड की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कजली महोत्सव के अवसर पर ग्राम मटरा में पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच आजमाए। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी और दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती छोटू पहलवान मटरा और कल्लू पहलवान कीरतपुर के बीच हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश बाबू श्रीवास्तव ने दोनों पहलवानों को अखाड़े में मिलवाकर मुकाबले का शुभारंभ कराया। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए कई दांव-पेंच आजमाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। अंततः मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके अलावा गंभीर सिंह यादव और छोटू द्विव...