Orai News: कच्चे मकान गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचें पुलिसकर्मी
उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता बरसात के मौसम को देखते हुए डिप्टी एसपी अजय कुमार ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली जालौन, कुठौंद तथा सिरसा कलार थाना पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कच्चे मकान के गिरने अथवा किसी प्रकार की जनहानि की सूचना मिले तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण करे।डिप्टी एसपी ने हल्का इंचार्ज एवं बीट सिपाहियों को निर्देशित किया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लें। आवश्यकता होने पर हर संभव सहयोग करें तथा घटना की जानकारी तत्काल राजस्व विभाग के लेखपाल आदि संबंधित अधिकारियों को भी दें, ताकि राहत एवं सहायता की कार्रवाई समय से हो सके।उन्होंने यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से तीन कच्चे मकान ढहे, सामान व बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.