Orai News: कच्ची शराब के साथ युवक पकड़ा
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: जालौन। बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली में तैनात एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि उरई रोड पर सिहारी पड़ैया संपर्क मार्ग पर एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर सिरसाकलार निवासी जीतू उर्फ गोविंद को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.