उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। शनिवार शाम पुलिस ने लंगरपुर स्थित कबूतरा डेरा से एक महिला को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर कारोबार की पोल खोल दी।पकड़ी गई महिला राधा पत्नी संदीप कबूतरा बताई गई है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र ने डेरा पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्र में यह कारोबार नया नहीं है। वर्ष 2004 में झांसी से आकर कबूतरा समुदाय ने लंगरपुर मौजा में इस धंधे को शुरू किया था जो कुछ ही वर्षों में पूरे क्षेत्र में फैल गया। पुलिस ने कई बार दबिश देकर सैकड़ों लीटर शराब पकड़ी और भट्टियां भी तोड़ीं, लेकिन कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...