Orai News: कंटेनर में पीछे से घुसी रोडवेज बस, चालक समेत नौ सवारियां घायल
उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: आटा। संवाददाता नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया कि जब आटा थाने के पास झांसी डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। जोरदार टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में बस चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा।
दुर्घटना का कारण मंगलवार को कंटेनर उरई से कानपुर की ओर जा रहा था। उसके पीछे झांसी डिपो की रोडवेज बस जोकि उरई से कानपुर जा रही थी। तभी आटा थाने के पास कंटेनर के सामने अचानक बकरी आ गई। उसे बचाने के लिए कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही बस का चालक संतुलन खो बैठा इससे बस कंटेनर के पिछले हिस्से में जा भिड़ी।टक्कर से बस का अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.