Orai News: ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, एआरटीओ ने तड़के पकड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता कस्बा और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एआरटीओ राजेश कुमार ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करते हुए ईंटों से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया।परिवहन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सिरसाकलार थाने में बंद करवा दिया और संबंधित धाराओं में चालान काटा। तड़के हुई इस अचानक कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों और माफियाओं में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें जर्जर हो रही थीं और हादसों का खतरा बना रहता था। एआरटीओ राजेश कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.