Orai News: ओवरलोड डंपर का टायर फटा, उछल कर गिटटी लगने से कई लोग चुटहिल
उरई, जुलाई 3 -- Orai News: एट। संवाददाता कस्बे में बालू से भरे ओवरलोड ट्रक लोगों के लिए काल बन रहे हैं। शुक्रवार को ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से चाय की गुमटी पर बैठे कई लोग चोटिल हो गए। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि इस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पिछले दिनों लोगों ने ज्ञापन देकर ओवरलोड ट्रकों की रोकथाम कराए जाने की मांग की थी पर हुआ कुछ नहींRs.।शुक्रवार को उस समय गुमटी पर चाय पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई, जब कोटरा से बालू भरकर आ रहे डंपर का एट के कोटरा तिराहे पर अचानक टायर फट गया। इससे वहां बैठे चाय पी रहे करीब आधा दर्जन लोगों की हल्की-फुल्की चोटें आई है। सड़क पर पड़ी गिट्टी लगने से यह घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.