उरई, जुलाई 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत अनुरागिनी संस्था द्वारा ऑपरेशन स्माइल के सहयोग से जन्म से कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप) एवं फटे तालू (क्लेफ्ट पैलेट) से पीड़ित शिशुओं, बच्चों तथा किसी भी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए निःशुल्क जांच, पंजीकरण एवं सर्जरी अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे सामान्य एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई को जिला पुरुष अस्पताल परिसर उरई में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पोटका में 29 को स्वस्थ और नेत्र जांच शिविर लगेगा कटे होंठ एवं फटे तालू की समस्या केवल चेहरे की बना...