उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई, संवाददाता जालौन मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से ऑनलाइन रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट पर कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। 17 सीनियर एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निलंबन अवधि में छात्रों के क्लास अटेंड करने, हॉस्टल में रहने और क्लीनिकल ड्यूटी पर रोक रहेगी।मेडिकल कॉलेज में 2025 बैच के जूनियर छात्रों से ऑनलाइन रैगिंग का वीडियो वायरल हुआ था। हॉस्टल के कमरे की खिड़की पर मोबाइल रखकर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए जूनियर छात्रों से रैगिंग और अभद्रता की गई थी। यह भी पढ़ें- Orai News: ऑनलाइन रैगिंग में जालौन मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र निलंबित वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सात सीनियर छात्रों को एक सप्...