उरई, अगस्त 9 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा स्थित पंचायत भवन में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पंचायत भवन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस अग्निकांड में भवन के अंदर रखा महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड, चार कंप्यूटर और दो फोटो कॉपी मशीन सहित फर्नीचर जलकर खाक हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय पंचायत भवन के अंदर से अचानक धुआं निकलता देखा गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ग्राम सचिवालय में लगी जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की उठती लपटें देख मौके पर ग...