उरई, जुलाई 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का हाल जानने को एसीएमओ ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। हरदोई गुर्जर में महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिली, लेकिन बाद में बताया गया कि वह अवकाश पर हैं।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपी वर्मा ने सोमई, दिरावटी, हरदोई और कांशीराम कालोनी में चल रह स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई गूजर में डॉ मंजूलता वर्मा गैरहाजिर मिली। बताया कि वह छुट्टी पर है। इस दौरान एसीएमओ ने खुद मरीज देखे। सोमई में पानी की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। दिरावटी और कांशीराम कालोनी में स्टाफ मिला। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...