Orai News: एसपी ने 63 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, 11 थानों के बदले प्रभारी
उरई, नवम्बर 28 -- Orai News: उरई, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 11 निरीक्षक, 15 उप निरीक्षक समेत कुल 63 पुलिसकर्मियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं। इसमें 11 थानों के प्रभारी निरीक्षक बदले गए हैं जबकि कई थानों में नए थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। शेष 37 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के तबादले विभिन्न थानों, सेल और कार्यालयों में किए गए हैं। सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक कालपी से प्रभारी निरीक्षक कालपी, निरीक्षक अमीराम को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक रेढ़र, निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.