उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद जालौन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने 2 उपनिरीक्षकों सहित 19 पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। इस तबादला सूची में 2 उपनिरीक्षक, 7 मुख्य आरक्षी और 10 आरक्षी शामिल हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनि चेतराम बुन्देला थाना नदीगांव से, उनि संतोष यादव थाना कैलिया से पुलिस लाइन भेजे गए हैं। मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सिंह और प्रदीप सेंगर कोतवाली उरई से, बड़ेलाल थाना एट से, रवि सिंह थाना जालौन से, धीरेन्द्र शिवहरे थाना गोहन से पुलिस लाइन स्थानांतरित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुलिस विभाग में फेरबदल, 19 पुलि...