Orai News: एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों संग की गोष्ठी, समस्याएं सुनी
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के साथ पुलिस लाइन उरई के सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों (पेंशनरों) के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में पेंशनरों की समस्याओं के समाधान, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके साथ संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। एसपी ने पेंशनरों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की धरोहर हैं। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। उन्होंने पेंशनरों से सहयोग की अपेक्षा जताई और आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.