उरई, अगस्त 17 -- Orai News: उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखी। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्रत्येक मामले के उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि फरियादियों से शालीनता से व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...