उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कैलिया थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना और हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों और अपराध रजिस्टर की जांच करते हुए पुलिस कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव और थाने की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं को अना...