Orai News: एसपी ने किया न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देशश
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में लगी पुलिस ड्यूटी, सेशन हवालात, ड्यूटी रजिस्टर तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी जवान मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.