उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कदौरा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रविवार रात को थाना कदौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक और परिसर का जायजा लिया।एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, बीट सूचना, हिस्ट्रीशीट और अन्य अभिलेखों के रखरखाव को देखा। अभिलेखों को अध्यावधिक और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह को हिदायत दी कि थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और त्वरित कार्रवाई की जाए। बीट पुलिसिंग को मजबूत करने औ...