उरई, अक्टूबर 17 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत द्वारा शुक्रवार रात को कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, एचएस इंडेक्स, आगंतुक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन कर व्यवस्थाओं को परखा और मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कालपी को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों व विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाए। थाने के सभी अभिलेखों के रख-रखाव को अनि...