उरई, अक्टूबर 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शनिवार को कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं और शिकायती प्रार्थना पत्रों की स्थिति की समीक्षा की।एसपी सुरेश चंद्र रावत ने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रों के रखरखाव और पुलिस कर्मियों के अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। साइबर अपराधों से बचाव के लिए हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...