Orai News: एसडीएम से नाली को बंद करने की शिकायत
उरई, जुलाई 24 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा नालियों पर पत्थर रखकर नालियों को बंद किए जाने की शिकायत पीड़ित मोहल्लेवासी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।नगर क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी दिनेश लोहिया ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में स्थित एक स्कूल के पास मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने नालियों को बंद कर रखा है। वहीं कुछ स्थान पर नालियों पर पत्थर रखकर उसे जाम कर दिया गया है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। नालियां जाम होने से जरा सी बारिश में मोहल्ले में जलभराव हो जाता है और नालियों का पानी घरों में घुसने लगता है। इससे मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। अतिक्रमणकारियों को यदि नालियां खोलने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने एसडीएम से नालियों को अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.