Orai News: एसडीएम ने मलंगा नाले का भ्रमण कर देखा जलस्तर, कराई सफाई
उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: उरई। संवाददाता उफनाते हुए मलंगा नाले को देखते हुए एसडीएम सदर उत्तम कुमार ने विभागीय अधिकारियों व ईओ रामअचल कुरील के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जलस्तर देखा। साथ ही पालिका कर्मियों की टीम लगाकर जेसीबी से नाले को साफ कराया गया। एसडीएम ने बताया कि सफाई के बाद कुछ हद तक पानी कम हुआ। हालांकि बराबर निगरानी की जा रही है। टीम भी लगाई गई है।जिलाधिकारी राजेश पांडेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर उत्तम कुमार ने रविवार को मलंगा नाले का भ्रमण किया। इस दौरान सफाई कर्मियों की टोली के साथ जेसीबी लेकर पालिका ईओ रामअचल कुरील व सफाई इंस्पेक्टर संदीप कुमार पहुंचे और जेसीबी के साथ कर्मचारी लगाकर उपकरणों से मलंगा नाले में जमा पडे़ कूडे़ कचरे को निकाला गया। यह भी पढ़ें- Orai News: डीएम ने मलंगा नाले का किया निरीक्षण सुबह से दोपहर तक सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.