Orai News: एसडीएम कोंच बोल रहा हूं, आपको खाद मिली
उरई, जुलाई 23 -- Orai News: कोंच। संवाददाता एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में विभिन्न खाद गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर समेत सभी अभिलेख चेक किए। रजिस्टर में दर्ज मोबाइल फोन देख एसडीएम ने किसानों को फोन लगाया। बोले, एसडीएम कोंच बोल रहा हूं आपको यूरिया खाद मिली।एसडीएम अभिनव कुमार यादव गुरुवार को पीसीएफ खाद वितरण गोदाम पहुंचे। यहां उन्होंने रजिस्टर चेक किए और उनके अनोखे प्रयोग से उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने खाद वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल फोन पर अचानक से फोन लगाया। एसडीएम ने बताया कि यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। इनका संज्ञान लेकर डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.