Orai News: एसडीएम के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
उरई, जुलाई 3 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम राकेश सोनी एवं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के देवनगर चौराहा, अस्पताल रोड, बड़ा डाकघर तथा उरई रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए।अभियान के दौरान नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक मार्गों पर रखे गए अवैध कब्जों, अस्थायी निर्माणों और सड़क पर फैलाए गए सामान को हटवाया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: अतिक्रमणकारियों का साथ नहीं देगा व्यापार मंडल अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.