उरई, जुलाई 10 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सदर बाजार कालपी में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित बालिका शौचालय एवं बाथरूम का प्रयागराज-झांसी शिक्षक खंड के विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने छात्राओं की सुविधाओं के विस्तार को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यप्रणाली, उसके सेवा कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज में अनुशासन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का कार्य करता है। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए जाने वाले विक...