Orai News: एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, पूर्व विधायक ने दिया जीत का मंत्र
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर से मतदान होना है, इसे लेकर सभी दल मतदाताओं से संपर्क में जुटे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कालपी नगर में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित हुई।बैठक लेने आए गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने सपाइयों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर काम किया तो पार्टी प्रत्याशी की जीत तय है। संगठन में ही शक्ति है, सभी को नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता के रूप में काम करना होगा, तभी डॉ. मान सिंह यादव को फिर से विधायक बनाया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर सपा की नीतियों को बताने और अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की। इस दौरान शिवबालक यादव, चौधरी विष्णुपाल सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.