उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: आटा। संवाददाता एमजेएच महाविद्यालय आटा में बुधवार को 58 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर और कानपुर देहात के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 400 से अधिक कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।शिविर का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्न सक्सेना ने किया।उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। एडम ऑफिसर कर्नल एसके सिंह ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को सैन्य जीवन से परिचित कराने के साथ शारीरिक दक्षता, नेतृत्व, अनुशासन और विभिन्न एनसीसी गतिविधियों क...