उरई, जुलाई 23 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कुठौंद पुलिस ने गुरुवार को एनबीडब्ल्यू पर चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी के अनुसार ग्राम मालपुर निवासी पीयूष प्रताप सिंह उर्फ रोहित के विरुद्ध एसटी संख्या 64/19, मुकदमा अपराध संख्या 74/19 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। अभियुक्त लगातार अनुपस्थित चल रहा था। पुलिस ने उसे घर के बाहर से पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस, लोक सेवक के कार्य में बाधा सहित 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। टीम में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी व कांस्टेबल प्रवीनराज शर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...