Orai News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, जिला अस्पताल की कई यूनिट में लटके ताले
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार का असर मंगलवार को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर साफ दिखा। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर व्यवस्थाएं पटरी से उतर गईं।मंगलवार को जिला अस्पताल के आयुष विंग में बाहर से ताला लटका मिला। आयुष चिकित्सकों के न मिलने पर दूर-दराज से आए मरीज मायूस होकर लौट गए। यही हाल जिरियाट्रिक वार्ड और बाल पोषण पुनर्वास केंद्र का रहा। बुजुर्ग और कुपोषित बच्चों के लिए बने वार्ड खाली पड़े रहे, जो स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली बयां कर रहे थे। उधर, सीएचसी और पीएचसी पर भी एनएचएम कर्मी लखनऊ में धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण टेलीमेडिसिन विभाग ठप स्टाफ न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में टीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.