Orai News: एट में मिट्टी धंसकने से बाउंड्रीवॉल गिरी
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: एट। मंगलवार देर रात से हुई बारिश में नगर के कोंच रोड पर बने श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल मिट्टी धंसकने से गिर गई। बाउंड्री का सारा मलबा खेत में भरे पानी में समा गया। कोंच रोड स्थित 2022 में बने शमशान घाट व बाउंड्री वॉल का काम नगर पंचायत द्वारा कराया गया था। जिसकी लाखों में लागत आई थी लेकिन मंगलवार देर रात को बारिश से खेत में बने श्मशान घाट व बाउंड्री वॉल पानी का अधिक जल भराव व पानी में डूबने से मिट्टी धसक गई। जिससे शमशान घाट की एक तरफ की पूरी बाउंड्री धरासायी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.