Orai News: एक ही रात दो घरों में चोरी, महिला को कमरे में बंद कर अलमारी तोड़ी
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगढ़ी में रविवार रात चोरों ने पीछे की दीवार में लगे जंगले की जाली कटर से काटकर एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में महिला को कमरे में बंद कर अलमारी तोड़कर नकदी चोरी की गई, वहीं दूसरे घर का बक्सा तोड़कर जेवरात पार करने की आशंका है। सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की और घटनास्थल से एक कटर बरामद किया।
चोरी की वारदात का विवरण रविवार बीती रात ग्राम हनुमानगढ़ी निवासी पीड़ित विजय बहादुर प्रजापति खेत पर थ्रेसिंग कराने गए थे। घर में उनकी पत्नी पुष्पा देवी अकेली थी। दोनों पुत्र सोनू चंडीगढ़ और मोनू दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। पुष्पा देवी ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे तक सब सामान्य था। लगभग 4 बजे उन्हें पुत्रों के कमरों की ओर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.