Orai News: एक साल से बंद पड़ी आरक्षण खिड़की, बढ़ी परेशानी
उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के उप मुख्य डाकघर में वर्ष 2013 से संचालित रेलवे आरक्षण केंद्र की खिड़की को लगभग एक वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया है। ऐसे में नगर व क्षेत्र के लोगों को आरक्षण के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ रहा है। नगरवासियों ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर रेलवे आरक्षण सुविधा बहाल कराने की मांग की है।नगर निवासी सईद चिश्ती, अशफाक राईन, खालिद रहमानी, अयूब, शिवसिंह, जाकिर, बाबू खान, अशोक चौधरी, जावेद अख्तर आदि ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि नगर के उपमुख्य डाकघर में वर्ष 2013 में रेलवे मंत्रालय द्वारा रेलवे आरक्षण खिड़की संचालित की गई थी। इस खिड़की के माध्यम से आम जनता को आरक्षित एवं तत्काल टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलती थी। यह सुविधा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में तत्कालीन सांसद डॉ. घनश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.