Orai News: एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
उरई, जुलाई 17 -- Orai News: कालपी। संवाददाता शुक्रवार को शाम हुई झमाझम बारिश ने एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।गौरतलब हो कि पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण तेज, धूप तथा उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित था। दिनभर लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, वहीं वातावरण में ठंडक घुल गई।बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और बच्चे व युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। कल्लू सिंह काशीखेरा आदि किसानों ने भी इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम में आए बदलाव से नगरवासियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.