उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: माधोगढ़। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भैलावली में बेखौफ चोरों ने बुधवार रात में गल्ला व्यापारी और किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और बक्से-अलमारी खंगालकर नकदी-जेवरात ले गए। वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था। पुलिस गश्त के बावजूद हुई दो वारदातों से गांव में हड़कंप मचा है। भैलावली निवासी गल्ला व्यापारी कृष्णा सिंह यादव उर्फ नीटू पुत्र बलवंत के घर रात करीब 2 बजे चोरों ने धावा बोला। कृष्णा सिंह कमरे में और पत्नी उमा देवी, बेटियां दीक्षा, आकांक्षा व बेटा प्रांशु बाहर बरामदे में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: चोरों ने घर से लाखों रुपये की नगदी व जेवरात किए पार चोर पीछे की दीवार से छत पर चढ़े और बक्से छत पर ले जाकर तोड़े। एक लाख नकद, सोने की दो चूड़ियां, मंगलसू...