उरई, जुलाई 24 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को एलआईसी परिसर जालौन में पौधारोपण किया गया।अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अखिलेश कुमार अमन और प्रबंधक विक्रय हरीश द्विवेदी ने किया। दोनों अधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अखिलेश कुमार अमन ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राहुल श्रीवास, सहायक शाखा प्रबंधक यश कुमार सोनकर, प्रकाशचंद गुप्ता, साधू सिंह, अरुण यादव, सुरेंद्र चौहान, पवन गुप्ता सहित एलआईसी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...