उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता बुधवार सुबह हुई एक घंटे की बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज बारिश से शहरी क्षेत्र के निचले इलाके जलमग्न हो गए और कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। सुबह करीब 07 बजे शुरू हुई बारिश एक घंटे तक लगातार होती रही। इससे मोहल्ला तुफैल पुरवा, इंदिरा नगर, शांति नगर, उमरार खेड़ा सहित कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। घरों के अंदर घुटनों तक पानी भरने से लोगों का सामान भीग गया और दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई।शहर के मुख्य राजमार्ग स्थित दुकानों में भी पानी घुस गया। दुकानदारों को पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत करीब 11 बजे के बाद जब दुकानों से पानी बाहर निकला, तब जाकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। नगर पालिका क...