Orai News: एक्सप्रेस वे पुल के नीचे से छह जुआरी गिरफ्तार
उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे चल रहे जुए के फड़ की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने छापामारी कर छह लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 11,540 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की है।छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक कुमार को सूचना मिली कि ग्राम सहाव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पुल के नीचे कुद लोग के ताश के पत्ते खेलकर रुपये लगा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हारजीत की बाजी लगा शिवम कुमार, सुरेंद्र कुमार, धीरज सोनू, आनंद कुमार, रतन सिंह और अमित को पकड़ लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से 10,720 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में 820 रुपये बरामद किए। इसके अलावा ताश की गड्डी व मोबाइल फोन भी बरामद किए। चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.