उरई, जुलाई 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढा खास निवासी 25 वर्षीय ललित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई 24 वर्षीय अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मछली बेचने नोएडा जा रहे थे।कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढा खास निवासी रमाशंकर के पुत्र ललित और अशोक गाड़ी में मछली लोड कर नोएडा बिक्री के लिए निकले थे। गाड़ी अशोक चला रहा था और ललित उसके साथ बैठा था। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सरिया से भरा तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक अशोक को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर परिजन तुरंत नोएडा पहुंचे। थाना हरमूला पुलिस ने पोस्टमार्...