Orai News: एएसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय का किया निरीक्षण
उरई, अक्टूबर 21 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने अंगुष्ठछाप, फील्ड यूनिट और सीसीटीएनएस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों के अभिलेखों का अवलोकन किया और उसमें अंकित प्रविष्टियों को चेक किया। साथ ही कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और कार्यों में लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Orai News: एएसपी ने होमगार्ड भर्ती मेडिकल सेंटर का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.