Orai News: एएसपी ने व्यापार मंडल व ऑटो यूनियन के साथ की बातचीत
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस लाइन उरई के सभागार में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और ऑटो रिक्शा यूनियन प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और यातायात प्रबंधन सुगम बनाने पर चर्चा हुई। एएसपी ने व्यापारियों और चालकों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने बाजारों में भीड़ को देखते हुए अवैध पार्किंग रोकने, सुचारू यातायात और कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धनतेरस-दिवाली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.