Orai News: एआरटीओ ने स्लीपर बस को कोतवाली में कराया बंद
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता दिल्ली से आ रही स्लीपर को एआरटीओ ने पकड़ा। मौके पर फिटनेस और अन्य जरूरी कागजात न मिलने पर बस को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। बस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।दिल्ली से एक स्लीपर बस शुक्रवार की सुबह नगर से होकर उरई की ओर जा रही थी। कोंच चौराहे के पास एआरटीओ राजेश कुमार की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बस को आता देखकर जब टीम ने बस को रोककर चालक से आवश्यक कागजात और फिटनेस प्रमाण पत्र मांगा तो चालक कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने बस को पकड़कर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एआरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि स्लीपर बस को पकड़ा गया है। चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। बस पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.