उरई, अगस्त 18 -- Orai News: उरई। संवाददाता निर्धारित रेट से ऊंचे दामों पर किसानों को खाद बेंचना विक्रेता को भारी पड़ गया। कृषि अधिकारी के छापे में किसानों की शिकायत पर मामले की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्व एफआईआर दर्ज की गई है।हाल ही में कुरसेंड़ा निवासी संदीप सिंह पुत्र जोश सिंह द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से शिकायत की गई थी कि ध्रुव सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम गोहन जो मै. प्रेम एग्रो के नाम से गोहन में दुकान चला रहा है उसके द्वारा यूरिया उर्वरक निर्धारित दर रुपए 266.50 प्रति बोरी के स्थान पर रुपए 340.00 प्रति बोरी में बिक्री किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के द्वारा अपना शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया है। जिस पर कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह मौके पर जांच की गई, मौके पर पाया गया कि दुकानदार के द्वारा यूरिया उर्वरक नि...