Orai News: उल्लास के साथ मनी श्रीकृष्ण की छठी, बच्चों ने मनमोहा
उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा, कृष्ण और यशोदा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुभारंभ शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा एवं प्रभारी नरेंद्र सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण और मां सरस्वती की आरती कर किया। इस दौरान नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ यशोदा, राधा और कृष्ण के रूप में प्रतिभाग किया। सहप्रबंधक मधु गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े भजनों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.