Orai News: उर्वरक की दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी
उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता किसानों को सुगमतापूर्वक खाद उपलब्ध कराने तथा निर्धारित दरों पर उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के निर्देश के अनुरूप नायब तहसीलदार कालपी मुकेश कुमार की अगुवाई में कालपी बाजार स्थित खाद की दुकानों पर छापेमारी की गई। तथा डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता एवं निर्धारित मूल्य पर बिक्री की स्थिति की जांच की गई। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि किसानों को मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध कराई जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री न की जाए। उन्होंने खाद विक्रेताओं को बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा खाद की उपलब्धता एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.