Orai News: उरई में भू-माफिया से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान
उरई, अगस्त 16 -- Orai News: जालौन(उरई)। संवाददाता शहर के सहावनाका मोहल्ले में भू-माफिया से परेशान एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने भूमाफिया की धोखेबाजी और प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने की बात कही है। इसके साथ ही युवक ने सीएम योगी, डीएम और एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में केस दर्ज न होने पर देर शाम परिजनों ने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। हालांकि अफसरों की समझाइश के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।पुलिस के अनुसार, मोहल्ला सहावनाका निवासी मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि सात माह के बेटे धीरज के इलाज के लिए पति प्रदीप कुमार ने नगर के ही एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का मुहायदा(एग्रीमेंट) किया गया था। परिजनों के अनुसार, उधार ली गई रकम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.