उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: कदौरा (उरई)। संवाददाता उरई के कदौरा में सोमवार देर रात नर्तकी से अश्लीलता के बाद जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। सीओ कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और जवानों को छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया। 37 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।सोंधी निवासी जयप्रकाश के घर पुत्र हुआ, जिसके उपलक्ष्य में कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसमें नर्तकियां बुलाई गई थीं। यह भी पढ़ें- Orai News: उरई में नर्तकी से अश्लीलता पर बवाल, पुलिसकर्मियों को बंधक बना पीटा आरोप है कि रात 12 बजे पास के गांव का पूर्व प्रधान पुत्र अपने साथियों के ...